नागपुर में औद्योगिक विस्फोटक निर्माण कंपनी के कारखाने में धमाका, 18 की मौत

नागपुर में औद्योगिक विस्फोटक निर्माण कंपनी के कारखाने में धमाका, 18 की मौत
Facebook WhatsApp

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कळमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहूलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी के कारखाने में आज हुए शक्तिशाली धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है।नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि की है। घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नागपुर के कळमेश्वर स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व नाम स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) देश की प्रमुख औद्योगिक विस्फोटक निर्माण कंपनी है। यह कंपनी खनन और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए आवश्यक विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर तथा संबंधित उत्पादों का निर्माण करती है।

यह विस्फोट रविवार तड़के लगभग प्रातः 5:30 बजे हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, ऐसा स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के सटीक कारण और घायलों की संख्या के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की संपूर्ण समीक्षा के उपरांत ही आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page