अमेरिका-इजराइल और ईरान टकराव पर संयुक्त राष्ट्र की अपील, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई

अमेरिका-इजराइल और ईरान टकराव पर संयुक्त राष्ट्र की अपील, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई
Facebook WhatsApp

न्यूयॉर्क, 28 फरवरी (हि.स.)। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-इजराइल की सैन्य कार्रवाई और ईरान की जवाबी हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम और तनाव कम करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकती है, जिसके गंभीर परिणाम आम नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ेंगे।संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान में कहा कि सभी पक्ष तुरंत वार्ता की मेज पर लौटें। उन्होंने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प है और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण पालन के अनुरूप होना चाहिए।

सुरक्षा परिषद की आपात बैठक

वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों तथा तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद आपात बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक भारतीय समयानुसार देर शाम आयोजित होने वाली है और इसमें “मध्य पूर्व की स्थिति” पर चर्चा की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह आपात सत्र फ्रांस और बहरीन के अनुरोध पर बुलाया गया है। कूटनीतिक सूत्रों का कहना है कि बैठक में क्षेत्रीय शांति, नागरिकों की सुरक्षा और आगे की संभावित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

बढ़ती चिंता

विश्लेषकों का मानना है कि यदि मौजूदा हालात में शीघ्र कूटनीतिक पहल नहीं की गई, तो संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय अस्थिरता में बदल सकता है। संयुक्त राष्ट्र की अपील इस दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जी रही है, हालांकि जमीनी स्तर पर सैन्य गतिविधियां अभी भी जारी हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब सुरक्षा परिषद की बैठक पर टिकी है, जहां आगे की रणनीति और संभावित प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page