विदेशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 

विदेशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। हरैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक  महिला शराब तस्कर को हिरासत में लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अहिरवा टोला में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान रेशमा खातून (58 वर्ष), पति वकील मियां, साकिन अहिरवा टोला, थाना हरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 28 पीस रशियन एंबीशन फ्लेवर शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद किया। जिसकी कुल मात्रा 8.4 लीटर बताई गई है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page