कल्याणपुर में किसान के साथ दबंगई,मारपीट कर मांगी रंगदारी

कल्याणपुर में किसान के साथ दबंगई,मारपीट कर मांगी रंगदारी
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के नरायणपुर के गीता आश्रम के समीप  खेत देखने गए किसान को एक जुट होकर मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है।

इस मामले मे पीपरा खेम पंचायत स्थित धुवपकडी निवासी मनोज कुमार यादव ने थाने मे दिए आवेदन मे बताया है की जब वह अपनी खेत देखने नरायणपुर के गीता आश्रम के समीप गया था तो छोटन सिह ,रौशन कुमार ,शैलेश कुअर ,अनमोल कुमार ,सौरभ कुमार ,यंग कुमार ,रुपेश सिंह ,विवेक तिवारी ,अक्षित कुमार ,बब्लू कुमार ,अभिषेक कुमार सिंह ,रुपेश कुमार सभी लोग एक जुट होकर लाठी डंडा से लैस होकर दो चार चक्का गाडी  बीआर 06सी आर 1054 एंव बी आर 05 बी एण 0607 और मुझे चारो तरफ से पिस्टल के बल पर घेर लिए और मुझे जबरन चार चक्का गाडी मे बैठा लिए मेरा आंख मुह बाधकर दरमाहा जंगल की तरफ ले गए एवं वे सभी हमसे दस लाख रूपया रंगदारी  मागने लगे इसके बाद सभी लोग डंडा से मारने लगे ।

वही छोटन सिह ने पिस्टल के बल पर 1000 रुपया के स्टाम्प पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए  इसके बाद छोटन सिह ने अपना पिस्टल और गोली मेरे पौकेट मे लिए एव शैलेश सिह ने वीडीयो बनाते रहे इसके बाद मुझे 6 बजे सुबह बिशुनसिह के पोखरा तर फेक दिए ।

साथ ही सभी लोग मिलकर धमकी दिए की अगर थाने मे प्राथमिकी दर्ज करोगे तो तुम्हे जान से मार देगे ।इस मामले मे इस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया की  इस मामले मे आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास मे भेज दी गई है बचे आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page