रक्सौल में मिले युवक के शव की हुई पहचान, नेपाल के चितवन का रहने वाला था मृतक चेतन

रक्सौल में मिले युवक के शव की हुई पहचान, नेपाल के चितवन का रहने वाला था मृतक चेतन
Facebook WhatsApp

-18 अक्टूबर को घर से निकला था युवक, लाइट ओवरब्रिज के पास मिला था शव

रक्सौल। शहर के वार्ड नंबर सात स्थित लाइट ओवरब्रिज के समीप सोमवार की सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक नेपाल के चितवन जिले के रतन नगर वार्ड नंबर एक निवासी रामबहादुर विश्वकर्मा का पुत्र चेतन कुमार था।

पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह लाइट ओवरब्रिज के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

इसी बीच मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान चेतन कुमार के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, चेतन 18 अक्टूबर को घर से अकेले निकला था। इसके बाद वह किन परिस्थितियों में रक्सौल पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इस संबंध में परिजनों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद युवक की मौत के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page