तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद

तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल में तकनीकी सुरक्षा से संबंधित खतरों के चलते अधिकांश सरकारी वेबसाइटें गुरुवार को अस्थायी रूप से बंद रहीं। सरकार ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित होने और आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से दोबारा चालू किया जाएगा।

सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र ने बताया कि तकनीकी रूप से गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं, जिससे दुनियाभर में पीएचपी आधारित सिस्टम प्रभावित हुए हैं।

केंद्र ने कहा, “इन सुरक्षा खामियों के कारण हमलावर बिना लॉगिन किए ही सर्वर पर कोड चला सकते हैं। संभावित नुकसान से बचने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ सरकारी वेबसाइटों और सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

“केंद्र के मुताबिक दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान भी सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र और संबंधित तकनीकी टीमें सुरक्षा जोखिम को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। केंद्र ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित होने और आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से दोबारा चालू किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page