बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ‘बिहार केसरी’ स्व. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुख्य सचिवालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के निकट राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व श्रीकृष्ण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी स्व श्रीकृष्ण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन किया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page