दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद भाग रहा यात्री पकड़ा गया

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद भाग रहा यात्री पकड़ा गया
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच के दौरान एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली में संदिग्ध वस्तु का पता चलने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।

सीआईएसएफ ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम के जामा मस्जिद स्टेशन पर सामान की जांच के दौरान एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली में एक घनी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद यात्री भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने तुरंत उसका पीछा किया और स्टेशन के निकास द्वार के पास उसे पकड़ लिया।सीआईएसएफ के अनुसार, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर बैग में रखे उसके अंतर्वस्त्र के सिले हुए हिस्से में छिपाकर रखा गया अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिला। यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय बताया।

सीआईएसएफ ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। बरामद पदार्थ की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।सीआईएसएफ ने कहा कि इस घटना में जवानों की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय से संदिग्ध यात्री को समय रहते पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान बरती जाने वाली चौकसी को दर्शाती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page