दुर्गा पूजा को लेकर कोटवा और खजुरिया में फ्लैग मार्च,बीडीओ, सीओ और एसएचओ हुए शामिल
कोटवा। शांति पूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।
बीडीओ चिरंजीवी पांडेय, सीओ मोनिका आनंद और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, जो स्टेट बैंक से लेकर फ्लाई ओभर तक निकाली गई। इसके अलावे गढ़वा खजुरिया चौक सहित गांव में भी फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान बीडीओ श्री पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यह्व संदेश है कि प्रशासनिक स्तर पर पूरी मुस्तैदी है, लोगो को दुर्गा पूजा और दशहरा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया की पूजा के दौरान पुलिस की पैनी नजर अवांछित तत्वों पर है, किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। बाद में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने एकेआरआर कॉलेज ग्राउंड में दशहरा के दिन होने वाले रावण दहन के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया।

