बेतिया में 113 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

बेतिया में 113 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय के बेतिया में नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह स्टेशन चौक के समीप एक चारपहिया वाहन से 113 किलो गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.22 करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस ने वाहन चालक मो. साहिल को गिरफ्तार किया है।

नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।

इसके बाद पुलिस टीम ने छावनी से पीछा कर स्टेशन चौक के पास वाहन को रोक लिया। तलाशी में सात बंडलों में रखा गांजा मिला।गिरफ्तार चालक बरवत पसराइन निवासी मो. साहिल, मो. क्यूम का पुत्र है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने छावनी में एक व्यक्ति से गांजा मिलने और खेप मोतिहारी पहुंचाने की बात कही है।

पैकेटों पर नेपाली भाषा में लिखावट भी मिली है। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद सीओ पल्लवी कुमारी ने इसकी पुष्टि की। पुलिस अब गांजे के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है। कार्रवाई में एसआइ रामशरण, उदय पासवान, विशाल तिवारी, रवि कुमार और इंस्पेक्टर मो. अकबर शामिल रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page