बिहार में आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
पटना। बिहार में एक बार फिर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन कुमार, विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना) के प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इस व्यवस्था के आलोक में कुन्दन कुमार, सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार फाउण्डेशन, प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार – बियाडा, प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार-आइडा) वर्तमान में धारित प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए गए हैं।वहीं विवेक रंजन मैत्रेय, अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, खेल, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इस व्यवस्था के आलोक में आरिफ अहसन, राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार निदेशक, खेल) वर्तमान में धारित निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
अनिल कुमार, निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति, पटना) को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अभिषेक पलासिया, संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। पलासिया अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
गुंजन सिंह, संयुक्त सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय, बिहार, पटना को निदेशक सूचना एवं जन-सम्पर्क, बिहार, पटना/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

