नेपाल की बाढ़ आपदा में मदद के लिए कई देशों ने बढ़ाया हाथ, बालेन शाह ने जताया आभार
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुधवार को संसद में कहा कि देश इस समय जिस भीषण आपदा से गुजर रहा है, उसमें मित्र राष्ट्रों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रहे समर्थन और सद्भावना संदेशों से नेपाल को संकट का सामना करने का हौसला मिल रहा है।प्रधानमंत्री शाह ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि टेलीफोन, पत्राचार और सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न मित्र देशों की ओर से नेपाल के प्रति एकजुटता और सद्भावना के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे आपदा के इस कठिन समय में नेपाल को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भी सहायता का हाथ बढ़ाया गया है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्रिटेन समेत कई देशों से नेपाल को सहायता प्राप्त हुई है।प्रधानमंत्री शाह ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि टेलीफोन, पत्राचार और सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न मित्र देशों की ओर से नेपाल के प्रति एकजुटता और सद्भावना के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे आपदा के इस कठिन समय में नेपाल को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भी सहायता का हाथ बढ़ाया गया है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्रिटेन समेत कई देशों से नेपाल को सहायता प्राप्त हुई है।

