नेपाल त्रासदी के बाद अब तक मिले 987 शव, 581 अज्ञात शव दफन किये गए

नेपाल त्रासदी के बाद अब तक मिले 987 शव, 581 अज्ञात शव दफन किये गए
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के बाद अब तक 987 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण उन्हें जमीन में दफन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह तक 987 शव बरामद किए गए हैं। सबसे अधिक 321 शव चितवन में मिले हैं, जिनमें विभिन्न मानव अंग भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश शव ऐसी स्थिति में हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है। इसके अलावा रसुवा में 27, नुवाकोट में 95, धादिङ में 55, गोरखा में 65, तनहुँ में 38, नवलपरासी पूर्व में 216 और नवलपरासी पश्चिम में 170 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से मंगलवार सुबह तक केवल 56 शवों की पहचान हो सकी है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बाकी शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।पुलिस के अनुसार पहचान नहीं हो पाने वाले 581 शवों को जमीन में दफन किया जा चुका है। चितवन, नवलपरासी, नुवाकोट, कास्की समेत विभिन्न जिलों में दफन किए गए शवों में से 262 शवों के बारे में यह भी पता नहीं चल सका है कि वे महिला के हैं या पुरुष के। बरामद किये गए 121 शव पुरुषों और 198 शव महिलाओं के बताए गए हैं। सबसे अधिक शव चितवन में दफन किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यहां 280 शवों को जमीन में दफन किया गया है। चितवन में मिले 321 शवों में से केवल 12 की पहचान हो सकी है और इन सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चितवन पुलिस ने बताया कि बाकी शवों की पहचान नहीं होने पर उन्हें भी दफन किया जाएगा।

इसी तरह नवलपरासी पूर्व में 159 शव और कास्की में 78 शव दफन किए गए हैं। बरामद होने के बाद तत्काल पोखरा ले जाए गए शवों की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्हें जमीन में दफन किया गया।इसके अलावा कई शव अभी भी विभिन्न अस्पतालों में रखे गए हैं। इन शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि यदि इनकी भी पहचान नहीं हो पाती है, तो उन्हें भी इसी तरह जमीन में दफन किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page