हर सफलता के पीछे कई संघर्ष, जुड़े रहते हैं: बीईओ 

हर सफलता के पीछे कई संघर्ष, जुड़े रहते हैं: बीईओ 
Facebook WhatsApp

-मोतिहारी डायट में डीईओ ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड टेक्निकल टीम को किया सम्मानित 

मोतिहारी। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में मेहसी ने सीधे 27 वें पायदान से छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है I इस लक्ष्य को प्राप्त करने मे प्रखंड तकनीकी अनुसमर्थन टीम के नेतृत्व एमई सफल कर दिखाया है।

प्रखंड के 49 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और गणित विज्ञान के शिक्षकों ने इस स्वर्णिम पल को साझा किया।  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव राम ने कहा की हर सफलता के पीछे कई संघर्ष, कई प्रयास और कई असफलता होती है, जिसको हमारे विद्यालयों के शिक्षको ने पार किया है I यह उपलब्धी हमारे शिक्षकों के मेहनत का महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन यह अंत नहीं है। सभी इस प्रकार मेहनत करते रहे और सपनों का उड़ान भरते रहे।

तकनीकी समूह के  सदस्य तारकेश्वर दूबे ने कहा की इस सफलता को पाने मे बीईओ मेहसी, जिला अनुसमर्थन दल के नागेंद्र  और अनुमंडल नोडल पदाधिकारी सरिता गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में हमारी टीम, मसलन पवन कुमार, समीर राज और साकेत रंजन जैसे कर्मठ योद्धा इसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि के लिए सोमवार को मोतिहारी डायट में आयोजित कार्यक्रम मे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, डीपीओ स्थापना ब्रजेश कुमार एवं संभाग प्रभारी रामदेव महतो ने जिला तकनीकी अनुसमर्थन समुह के साथ मेहसी तकनीकी अनुसमर्थन टीम को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गिरी ने मेहसी के सभी 49 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, गणित विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, प्रखंड तकनीकी अनुसमर्थन समिति के सदस्यों सहित अनुमंडल नोडल पदाधिकारी सरिता गुप्ता को बधाई देते हुए कहा की टीम का प्रदर्शन एमआईपी 4 गुना 4 में इससे बेहतर होगा। इस सफलता पर शिक्षकों मे हर्ष का माहौल है I

डीडीओ मंजू कुमारी, शिक्षक उमेश प्रसाद यादव, बीरेन्द्र कुमार, शिवदेनी पंडित, शाहिद राजा, नौशाद अली, मोहम्मद फैजान, संजय सिंह, नरेश राय, संदीप कुमार मिश्रा, रंजीत श्रीवास्तव, उषा कुमारी, रूबी कुमारी,  ल क्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी, विनोद रजक, सुभाष कुमार यादव, अवकाश कुमार, बिट्टू कुमार शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page