मणिपुर : काकचिंग में एनआरसी के विरोध में मशाल जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस

मणिपुर : काकचिंग में एनआरसी के विरोध में मशाल जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस
Facebook WhatsApp

इंफाल। मणिपुर के काकचिंग जिले में रविवार रात प्रस्तावित जनगणना के विरोध में निकाले गए बड़े मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।

वाबगई, हियांगलम और आसपास के इलाकों से सैकड़ों ग्रामीण करीब तीन किलोमीटर लंबी मशाल रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी “नो एनआरसी, नो सेंसस” के नारे लगाते हुए जनगणना का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट किया जाए और जातीय संघर्ष के कारण विस्थापित लोगों का पुनर्वास किया जाए, इसके बाद ही जनगणना कराई जाए।

रैली काकचिंग जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केइराक बांध क्षेत्र के पास रोक दिया। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, सभी को उसी रात बाद में रिहा कर दिया गया।प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page