कोलकाता में होगा ‘संपर्क’ भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन, उद्योग, संस्कृति और ऊर्जा पर होगा मंथन

कोलकाता में होगा ‘संपर्क’ भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन, उद्योग, संस्कृति और ऊर्जा पर होगा मंथन
Facebook WhatsApp

कोलकाता। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने और सहयोग के नए अवसर तलाशने के उद्देश्य से ‘संपर्क-भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन 2026’ का आयोजन आगामी 31 अगस्त को कोलकाता में होगा।इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के जरिए कोलकाता और पूर्वी भारत को भारत-रूस सहयोग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर के हॉल नंबर-5 में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले सम्मेलन में भारत-रूस संबंधों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का मुख्य केंद्रबिंदु उद्योग, संस्कृति और ऊर्जा पर रहेगा। इसके साथ ही व्यापार, निवेश, तकनीक और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।’संपर्क’ का उद्देश्य भारत-रूस संबंधों से जुड़ी चर्चा को पारंपरिक रणनीतिक केंद्रों से आगे बढ़ाकर कोलकाता और पूर्वी गलियारे तक लाना है।

आयोजकों के अनुसार, पूर्वी भारत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए यह सम्मेलन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

सम्मेलन को पश्चिम बंगाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग, गैर-पारंपरिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा वस्त्र विभाग, पर्यटन विभाग, आवास विभाग, कृषि विपणन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समेत कई विभागों का सहयोग प्राप्त है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों, उद्योग जगत और अन्य हितधारकों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के जरिए भारत और रूस के बीच व्यावसायिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने तथा पूर्वी भारत के लिए नए अवसर तलाशने पर जोर रहेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page