यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी: 4000 से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी: 4000 से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार देर रात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के 84 विषयों के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें 4000 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए चयनित हुए हैं।एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से अधिक ने पीएचडी में प्रवेश के लिए और 4000 से अधिक ने जेआरएफ के लिए क्वालिफाई किया है।”

गौरतलब है कि एनटीए ने इस वर्ष जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाज शास्त्र के पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था, क्योंकि एक विशेषज्ञ समिति को प्रश्न-पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिली थीं। दोबारा परीक्षाएं नौ व 10 सितंबर को होनी हैं।एनटीए अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) विषयों के लिए परीक्षा दोबारा 09 सितंबर 2026 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित करेगा।

84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट की फाइनल आंसर-की भी जारी

एनटीए ने शुक्रवार को यूजीसी-नेट, 2026 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दीं। एनटीए ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट, 2026 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई हैं। अपने विषय की आंसर-की देखें। अपने विवरण का इस्तेमाल करके लाग-इन करें और अपने विषय की फाइनल आंसर-की देखें।”जो अभ्यर्थी यूजीसी-नेट, 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी लाग-इन विवरण का इस्तेमाल करके फाइनल आंसर-की देख सकते हैं। उम्मीद है कि चैलेंज और रिव्यू प्रोसेस पूरा होने के बाद फाइनल आंसर-की से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से जवाब सही माने गए हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page