सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी

सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है।प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक्स पर कहा कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है और उनके ज्ञान, करुणा तथा सद्भाव का कालजयी संदेश आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि यूनेस्को की यह मान्यता भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक सम्मान है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से दुनिया भर के अधिक लोग सारनाथ आएंगे और भगवान बुद्ध के आदर्शों तथा उनके संदेश से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page