नीट पेपर लीक मामले में आज पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च, सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

नीट पेपर लीक मामले में आज पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च, सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमितताओं तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई की शाम पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी।यह कार्यक्रम महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाकर समाप्त होगा और छात्रों-युवाओं के साथ एकजुटता का प्रतीक होगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक पत्र जारी कर कहा गया कि यह सत्याग्रह छात्रों और युवाओं के समर्थन में होगा, जिनका भविष्य परीक्षा प्रणाली की विफलताओं से प्रभावित हुआ है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की है।पत्र में कहा गया कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियां और जिला कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का नेतृत्व करें। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रभावी ढंग से आयोजित हो। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया पर व्यापक कवरेज मिले ताकि यह संदेश स्पष्ट रूप से जाए कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page