धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा हमारा आंदोलनः सीजेपी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा हमारा आंदोलनः सीजेपी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को सरकार पर जवाबदेही तय करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर कहा, गुरुवार रात शिक्षा सचिव का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पशुपालन विभाग के एक आईएएस अधिकारी को लाया गया है, जिन पर कई करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक और नीट से जुड़ा पूरा संकट सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा था। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अधिकारी की जगह दूसरे ऐसे ही अधिकारी को लाना पूरे देश के युवाओं का सीधा अपमान है।दीपके ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार हमसे इसी समझौते को स्वीकार करने की उम्मीद करती है? यह जवाबदेही नहीं है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम नहीं रुकेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रही सीजेपी नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके साथ ही सीजेपी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी की है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page