एमजीसीयू में स्नाकोत्तर की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 31 जुलाई तक करे ऑनलाइन आवेदन

एमजीसीयू में स्नाकोत्तर की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 31 जुलाई तक करे ऑनलाइन आवेदन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है,कि विश्वविधालय ओपन काउंसलिंग के तहत निम्नलिखित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेगी। जिसमे
एमबीए
एमबीए (फूड एंड एग्रीबिजनेस)
एमकॉम
एमएससी (वनस्पति विज्ञान)
एमएससी (भौतिकी)
एमएससी (गणित)
एमएससी (रसायन विज्ञान)
एमएससी (प्राणी विज्ञान)
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
एमए (संस्कृत)
एमए (गांधी एवं शांति अध्ययन)
एमए (गणित)
एमए (शिक्षा) शामिल है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश सबसे पहले CUET स्नाकोत्तर 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय की निर्धारित पात्रता के अनुसार 10वीं (20%), 12वीं (35%) और स्नातक (45%) के अंकों के आधार पर तैयार कम्पोजिट मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।आवेदन के बाद काउंसलिंग शेड्यूल, प्रवेश अधिसूचना और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगीे।

कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और पारदर्शी उच्च शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ओपन काउंसलिंग से योग्य विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश का मौका मिलेगा।

वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिरीष मिश्रा ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते पंजीकरण पूरा करने की अपील की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page