छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा,पक्ष-विपक्ष में मारपीट की नौबत

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा,पक्ष-विपक्ष में मारपीट की नौबत
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के आज चौथे दिन विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्षी दलों ने छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर हंगामा किया, जिसके बाद 8 मिनट में ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

लिहाजा सत्ताधारी पक्ष के विधायक और विपक्षी विधायक आमने-सामने आ गए। हालात बेकाबू होता देख स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया, जिसके बाद मार्शल ने हस्तक्षेप किया और विधायकों को शांत कराने की कोशिश की हालांकि विधायक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

इस दौरान एक भाजपा विधायक श्यामबाबू ने सदन में कहा कि, वे छात्र नहीं, गुंडे थे। कल मेरी हत्या हो सकती थी। विधायक के इस बयान के बाद सदन में विपक्ष ने भारी विरोध किया और हंगामा मचाने लगे। भारी हंगामे के बीच स्पीकर प्रेम कुमार ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

पहली पाली में महज 8 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल सकी।उल्लेखनीय है कि बुधवार को पटना में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी बवाल किया था। इस दौरान कुछ विधायकों की गाड़ी को निशाना बनाया गया और उनमें तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में 500 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है जबकि 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page