उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से सांसद संजय राउत के आवास पर मुलाकात की।साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

बैठक के बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा प्रणाली, नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ देश के मौजूदा मुद्दों, युवाओं के राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देशभर से आए युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित, नाराज और निराश हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को जंतर-मंतर गए थे और बाद में उद्धव ठाकरे ने भी प्रदर्शनकारियों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की।केजरीवाल ने कहा कि पूरी रात कनॉट प्लेस, जनपथ और जंतर-मंतर में अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं की भीड़ रही। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है। लगातार पेपर लीक से परीक्षा प्रणाली पूरी तरह विफल हो चुकी है।

केजरीवाल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह इसमें विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवाओं ने अपनी आवाज उठाई तो उनके साथ लाठीचार्ज और बर्बरता की गई।

उन्होंने कहा कि जब मंत्री बार-बार बदले जा सकते हैं, तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे सकते? उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए और परीक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।केजरीवाल ने कहा कि आआपा छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देती रहेगी।इस मौके पर नीट पेपर लीक मामले और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों के साथ सख्ती की जा रही है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उद्धव ठाकरे ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से छात्रों के साथ सख्ती करना जनता में असंतोष बढ़ा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह सीजेपी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page