दिल्ली पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ संसद के सामने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ संसद के सामने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 23 दिनो से अनशन और आंदोलनरत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च सोमवार को संसद भवन के पास तक पहुंच गया। इसके पूर्व बीते कई साल से पुलिस सारे संसद मार्च को संसद मार्ग थाने के पास रोक लेती थी।सुरक्षा बलों ने लोगों को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए संसद के सामने रेल भवन और कृषि भवन के गोलंबर के पास लाठीचार्च और आंसू गैस फायर किया।

मार्च के नजदीक आने की जानकारी मिलते ही संसद का गेट सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। संसद के अंदर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जवानों ने कई स्तर का सुरक्षा घेरा बना लिया।

संसद के मानसून सत्र की आज ही शुरुआत हुई है। सदन में पेपर लीक और राम मंदिर से दान चोरी के मसले पर विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा मंगलवार के लिए स्थगित कर दी गई। संसद भवन के सामने सड़क पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अफरातफरी के बीच भाग रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

प्रेस क्लब, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक के पास संसद की तरफ बढ़ रहे लोगों को लाठी और आंसू गैस के इस्तेमाल से रोका गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हुए। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार खुद संसद मार्ग थाना में बैठकर हालात की निगरानी करते रहे। इस बीच सरकार और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों के बीच बातचीत शुरू होने की जानकारी उभर कर सामने आयी है। हालांकि यह भी जानकारी मिल रही है,कि प्रदर्शन के दौरान हुई लाठी चार्ज और पुलिस बर्बरता से नाराज छात्र अभी भी जंतर-मंतर पर डटे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page