मौसम की चेतावनी के बीच अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्राएं रोकी गईं

मौसम की चेतावनी के बीच अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्राएं रोकी गईं
Facebook WhatsApp

जम्मू। मौसम विभाग की तरफ से जारी खराब मौसम की चेतावनी के बीच अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर श्री अमरनाथ और श्री माता वैष्णो देवी यात्राओं को कुछ समय के लिए रोक दिया है।हालांकि शनिवार को भी श्री अमरनाथ यात्रा जारी रही जिसमें 16,039 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 3,76,779 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को पूजा करने वालों में 11,785 पुरुष तीर्थयात्री, 3,527 महिला तीर्थयात्री, 235 बच्चे, 103 साधु, 19 साध्वियां, पांच ट्रांसजेंडर श्रद्धालु और 365 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

इस बीच, 3,632 तीर्थयात्रियों का 17वां जत्था शनिवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ था और कश्मीर पहुंचा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई एम डी) द्वारा खराब मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद अधिकारियों ने रविवार 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह फ़ैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है। बयान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की भविष्यवाणी और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व भलाई को देखते हुए श्री अमरनाथजी यात्रा को 19 जुलाई 2026 से पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने कहा कि रविवार से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंप से तीर्थयात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने कहा कि यात्रा तभी फिर से शुरू होगी जब मौसम की स्थिति का पूरी तरह से आकलन कर लिया जाएगा और यह पुष्टि हो जाएगी कि दोनों रास्ते तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित हैं।

प्रशासन ने कहा कि यात्रा तभी फिर से शुरू होगी जब मौसम की स्थितियों का पूरी तरह से आकलन कर लिया जाएगा और यह पुष्टि हो जाएगी कि दोनों रास्ते तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित हैं। यात्रा फिर से शुरू होने के बारे में नई जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा खराब मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।यह फैसला इलाके में खराब मौसम की भविष्यवाणी के बाद जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारियों का सहयोग करें और अगले आदेश तक यात्रा करने से बचें। तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा फिर से शुरू होने के बारे में ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक संचार माध्यमों से जुड़े रहें।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page