लड़की के अपहरण का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
कोटवा। शादी की नीयत से एक लड़की के अपहरण किए जाने के आरोपी को पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2025 में इसको लेकर एक मामला दर्ज कराया गया था,जिसमें आरोपी शिवम कुमार पासवान के विरुद्ध , कोटवा थाना काण्ड सo -276/25 दर्ज कराया गया था। घटना के प्राथमिक अभियुक्त- शिवकुमार पासवान, आमवा वार्ड नं -01 थाना कोटवा को पंजाब राज्य के जालंधर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई है और उसे न्यायिक हिरासत ने भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई राजीव कुमार,अमित कुमार आदि शामिल थे।

