कारगिल दियारा में खौफ का साया, वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

कारगिल दियारा में खौफ का साया, वायरल वीडियो ने किसानों की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
Facebook WhatsApp

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने किसानों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा इलाके का है।वीडियो में कुछ लोग खेतों से फसल लेकर जा रहे किसानों को रास्ते में रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि किसानों को डराने-धमकाने के लिए हथियार का प्रदर्शन Subh जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी वसूली की कोशिश की जा रही है।

हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि वीडियो में दिख रही घटनाएं सही हैं तो यह किसानों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। दियारा क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों के बीच भी इस घटना को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब लोगों की नजर पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page