प्रधानमंत्री मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने की विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को यहां झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उनके सफल एवं दीर्घ नेतृत्वकाल के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख भी उपस्थित रहे और मां झंडेवाली के चरणों में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व के लिए प्रार्थना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा जनता का विश्वास और समर्थन लगातार मजबूत हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page