‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर विधायक ने पैतृक गांव पर किया वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर विधायक ने पैतृक गांव पर किया वृक्षारोपण
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पीपराकोठी प्रखंड के सूरजपुर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर विधायक प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। यह अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने और हरित भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधे लगाकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page