आर्थिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक

आर्थिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएम-ईएसी) के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और गति देने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गई।प्रधानमंत्री और परिषद के सदस्यों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विचारों और नीतिगत उपायों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने तथा कारोबार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देने संबंधी सुधारों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में परिषद के सदस्यों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का भी आकलन प्रस्तुत किया। ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार, निवेश और वैश्विक आर्थिक स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए गए।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्होंने आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भारत के आर्थिक परिवर्तन और दीर्घकालिक विकास की प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में सुधारों की प्रक्रिया को और गति देने तथा ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुनिश्चित करने के संबंध में भी विचार साझा किए गए।

सरकार का मानना है कि अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और दीर्घकालिक विकास के लिए सुधारों तथा निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page