जांच रिपोर्ट में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री सुदन गुरुङ को क्लीन चिट, दोबारा मंत्री बनाए जाने की चर्चा

जांच रिपोर्ट में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री सुदन गुरुङ को क्लीन चिट, दोबारा मंत्री बनाए जाने की चर्चा
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के पूर्व गृह मंत्री सुदन गुरुङ के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में गुरुङ के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

पूर्व गृह मंत्री सुदन गुरुङ ने 22 अप्रैल को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने, अपनी संपत्ति के स्रोत का खुलासा न करने तथा विवादास्पद व्यवसायी दीपक भट्ट के साथ निवेश संबंध रखने के आरोप लगे थे। इन आरोपों की जांच के लिए सरकार ने 11 मई को पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश अच्युत प्रसाद भण्डारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।

समिति में महालेखा परीक्षक कार्यालय के अधिकारी शोभाकान्त पौडेल और उप-न्यायाधिवक्ता अच्युत मणि न्यौपाने सदस्य के रूप में शामिल थे।समिति ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंप दी। गुरुङ के इस्तीफे के बाद से गृह मंत्रालय मंत्रीविहीन है और वर्तमान में प्रधानमंत्री बालेन शाह स्वयं इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पीएमओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष और सिफारिशों के आधार पर सरकार सुदन गुरुङ को पुनः गृह मंत्री नियुक्त करने की संभावना पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है, तो आरोपों के कारण पद छोड़ने के लगभग डेढ़ महीने बाद उनकी सरकार में वापसी हो सकती है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page