बंजरिया के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह

बंजरिया के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह
Facebook WhatsApp

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के बंजरिया पैक्स के चुनाव में सिंधिया सागर निवासी किसान मनोज कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए है। गुरूवार को बंजरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है,कि बंजरिया प्रखंड का हिस्सा रहे बंजरिया पंचायत हाल के परिसीमन में मोतिहारी नगर निगम में जाने के बाद यहां चुनाव लंबित था। जिसको लेकर प्राधिकार से हरी झंडी मिलने बाद बंजरिया पैक्स का चुनाव कराया गया।जिसमे अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य के रूप में मनीष कुमार सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र ठाकुर, रामाश्रय राम, रिंकू देवी और नसरुल्लाह ने भी निर्विरोध जीत हासिल की है।

प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड प्रधान लिपिक विनोद कुमार, अजगरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह, नगर निगम वार्ड संख्या-03 के पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, शिक्षक संजय कुमार और सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और उनकी टीम को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

मौके पर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और सदस्यों ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page