सीजेपी के अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ 6 जून को प्रदर्शन का किया ऐलान

सीजेपी के अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ 6 जून को प्रदर्शन का किया ऐलान
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नाम से सोशल मीडिया हैंडल चलाने वाले अभिजीत दीपके ने 6 जून को भारत लौटकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है।अमेरिका के बोस्टन में रह रहे महाराष्ट्र निवासी अभिजीत दीपके ने सोमवार को ‘काकरोच इज बैक’ नामक एक्स अकाउंट पर साझा वीडियो में कहा कि वह शनिवार, 6 जून की सुबह भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत लौटने का निर्णय लिया है। प्रश्नपत्र लीक के कारण नीट के छात्रों की आत्महत्या और लाखों बच्चों की मेहनत बर्बाद हुई है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

दीपके ने दावा किया कि इस मुद्दे पर उनकी याचिका पर 8 लाख छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं और देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि नीट के 22 लाख अभ्यर्थी, सीबीएसई के 17 लाख छात्र, सीयूईटी के 16 लाख छात्र और एसएससी जीडी के 16 लाख छात्र कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। दीपके ने समर्थकों से अपील की कि वे 6 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करें और मिलकर संसद मार्ग थाने से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगें।

सीजेपी संस्थापक ने कहा कि अब समय आ गया है कि छात्र संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को गंभीर रूप से चिंतित कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page