बीकेटीसी अध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम मे यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम मे यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

बद्रीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट खुलने के दूसरे दिन श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटरों, श्रद्धालुओं की सुविधा केंद्रों तथा बीकेटीसी कार्यालय का जायजा लेकर तीर्थयात्रियों से भी फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी मानिटरिंग और साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने पूजा काउंटरों पर पारदर्शिता और तीर्थयात्रियों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बीकेटीसी कार्यालय में कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्ष द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि बदरीनाथ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि सभी यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिले। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। निरीक्षण के उपरांत हेमंत द्विवेदी श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां वे यात्रा व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा सहित प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page