सांसद पप्पू यादव के बयान पर भाजपा महिला विधायकाें ने पूरे देश की महिलाआं से माफी मांगने की मांग की

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भाजपा महिला विधायकाें ने पूरे देश की महिलाआं से माफी मांगने की मांग की
Facebook WhatsApp

पटना। पूर्णिया सांसद के बयान पर बिहार भाजपा महिला नेताओं ने आक्राेश जताया है।भाजपा कार्यालय में बुधवार काे एक संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए भाजपा विधायक श्रेयषी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव काे भारत के सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का यह बयान कौरवों की दुष्ट सोच की तरह उनकी साेच काे दर्शाती है। अगर विपक्ष के नेताओं की घर की बेटी आगे बढ़ती हैं तो उनके लिए भी यह सोच हो सकती है। विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैंने राजनीति की शुरुआत थोड़ी दिन पहले ही किया है, लेकिन इतना बता सकती हूं कि पप्पू यादव की मानसिकता ठीक नहीं है। उन लोगों को क्या कहे जिनकी सोच ही इतनी खराब है। पप्पू यादव को सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित सभी लोग माफी मांगे। बगैर माफी मांग उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि वैसे व्यक्ति जो खुद राजनीति में हैं। उनके घर की महिलाएं भी राजनीति कर कर रही है। देश में नारी की पूजा की जाती है। पप्पू यादव की तरफ से जो बात कही गई है तो राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेता से कहना चाहती हूं कि आप लोगों को माफी मांगनी चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, नहीं तो महिलाएं जानती हैं कैसे अपने सम्मान की रक्षा करना है।

विधायक अनामिका पटेल ने कहा कि हम महिलाएं जिस वंशज से आते हैं, पूरे देश को पता है। उन्हाेंने कहा पप्पू यादव के बयान से उनकी पत्नी रंजिता बहन भी लज्जित होंगी। मैं रंजिता जी को कुछ नहीं कहूंगी लेकिन हमे पता है कैसे सबक सीखने हैं। पप्पू यादव मनुष्यता से पशुता की ओर बढ़ रहे हैं। अगर सीमा से ज्यादा हो गया है तो सजा तय है।

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीते 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि 90 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। पूर्णिया सांसद के बयान पर बवाल मच हुआ है। उनके बयान को लेकर जहां महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है वहीं अब बीजेपी की महिला नेत्रियों ने उनपर हमला बोलीं है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page