बूढ़ी गंडक नदी में डूबे युवक और किशोर के शव मिले

बूढ़ी गंडक नदी में डूबे युवक और किशोर के शव मिले
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के बालोचक गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी में लापता युवक व किशोर का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवक संग पांच डूबे थे इनमें तीन को बचा लिया गया था।पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दी है।

उल्लेखनीय है,कि घासी पाकड़ गांव से कारिक बाबा के पूजा के लिए जलबोझी करने बीते सोमवार को सभी पहुंचे थे। जलबोझी और स्नान करने के दौरान कुल पांच लोग डूब गए थे।जिसमे तीन लोगो को बचा लिया गया।जबकि दो लोग लापता हो गए। मंगलवार को ग्रामीण मछुआरों की लापता युवक और किशोर को बलोचक घाट के समीप से ही निकाला गया है।

शव मिलते ही नदी किनारे पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृत युवक की पहचान सोनू कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता ध्रुप साह, ग्राम घासी पाकड़ एवं किशोर की पहचान गुड्डू कुमार उम्र 17 वर्ष, पिता उपेन्द्र साह, ग्राम घासी पाकड़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page