मोतिहारी पुलिस की कारवाई में 104 किलो गांजा बरामद
मोतिहारी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को जितना थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।
सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव रेंगनिया और अगरवा के बीच में गांजा की खेप छिपाकर रखी गई है, जिसे तस्कर कहीं ले जाने की फिराक में हैं।इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदयशंकर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
टीम में जितना के अपर थानाध्यक्ष शिवजी पासवान, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, झरोखर थानाध्यक्ष मो. असलम अंसारी, सशस्त्र बल और दंडाधिकारी सह बीडीओ श्याम कुमार विकास शामिल थे।संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने भूसौली और पुआल में छिपाकर रखे गए गांजा के कुल 7 बंडल बरामद किए, जिनका कुल वजन 104.700 किलोग्राम बताया गया है।जिसका अनुमानित मूल्य दस लाख रूपये बताया गया बरामद गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस अब संदिग्ध गांजा तस्करों की पहचान और सत्यापन में जुटी हुई है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

