दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में स्वागत,राजघाट में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में स्वागत,राजघाट में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के अग्रभाग में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।राष्ट्रपति ली 19 से 21 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर हैं।

इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-दक्षिण कोरिया विशेष सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाना। राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इससे पहले राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी । इसकी जानकारी देते हुए रंधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि शांति, सद्भाव और बेहतर विश्व के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और शांति व अहिंसा के मूल्यों का सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी वर्ष 2010 में शुरू हुई थी। इसके तहत दोनों देश रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अर्धचालक, बैटरी, साइबर सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दक्षिण कोरिया भारत का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर से अधिक है। इस दौरान उच्च स्तरीय वार्ता होने की संभावना है, जिसमें व्यापार, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति व स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page