उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका में ‘भारतीय आवास परियोजना’ का लिया जायजा

उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका में ‘भारतीय आवास परियोजना’ का लिया जायजा
Facebook WhatsApp

कोलंबो/नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान सोमवार को नुवारा एलिया पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लिए संचालित ‘भारतीय आवास परियोजना’ के स्थलों का निरीक्षण किया।यह योजना भारत सरकार के वित्त पोषण से संचालित की जा रही है। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रविवार से दो दिवसीय श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर है। यह उनकी श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका की पहली राजकीय यात्रा पर गए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के नुवारा एलिया स्थित रगाला के लिडल्सडेल एस्टेट में, भारत सरकार की सहायता से ‘भारतीय आवास परियोजना’ (तीसरा चरण) के तहत निर्मित घरों का दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने भारतीय मूल के तमिल समुदाय से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत सरकार तथा भारत के लोग श्रीलंका में रहने वाले तमिल लोगों के कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखते हैं।

भारत सरकार ने अब तक श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में रहने वाले तमिल परिवारों के साथ-साथ बागान क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल परिवारों के लिए 50 हजार घरों का निर्माण करवाया है। ‘भारतीय आवास परियोजना’ के चौथे चरण के अंतर्गत 10 हजार अतिरिक्त घर उपलब्ध कराए जाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page