राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था,निशांत काे मिली “जेड” श्रेणी की सुरक्षा

राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था,निशांत काे मिली “जेड” श्रेणी की सुरक्षा
Facebook WhatsApp

पटना। राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा शनिवार काे जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है।इसके साथ ही जदयू के विधायक और नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार को भी सुरक्षा दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में खास बदलाव हुआ है। उन्हें पूर्व में “Z+” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसे अब घटाकर “Z” श्रेणी कर दिया गया है। इसके अलावा जदयू नेता निशांत कुमार को “Z” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आदेश में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को औपचारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया है, हालांकि पूर्व सुरक्षा स्थिति का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी अब वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह श्रेणी अपेक्षाकृत मध्यम स्तर की सुरक्षा व्यवस्था मानी जाती है, जिसमें सशस्त्र एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल रहती है।

जारी पत्र में कहा गया है कि यह आदेश राज्य सुरक्षा समिति की 17 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर जारी किया गया है। आदेश में कई प्रमुख राजनीतिक एवं सार्वजनिक व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणियों में संशोधन किया गया है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page