पर्यावरण,साहित्य और पत्रकारिता में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि मिली

पर्यावरण,साहित्य और पत्रकारिता में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि मिली
Facebook WhatsApp

बेतिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह के 99वें जयंती 17 अप्रैल के उपलक्ष्य पर विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। यह आयोजन ग्रीन लांग नार्थ बैंकेंट न्यू देहली अशोक बिहार के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी,विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार राही सेवानिवृत एजुकेशन डायरेक्टर पूर्वी दिल्ली, विजय कुमार यादव सेवानिवृत पुलिस कमिश्नर दिल्ली, शिक्षाविद शिवानी कुमारी आदि ने प्रो.तिवारी को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि में प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो, शाल, मेडल देकर मंच पर सम्मानित किया।

डाॅक्टरेट का सम्मान पर्यावरण, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रशंसनीय कार्य करने के लिए मिला है। प्रोफेसर तिवारी वर्तमान में पीयूएसटी महिला महाविद्यालय, बगहा-1 में इतिहास विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता, लेखन और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

प्रो तिवारी के ‘आज’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘चौथी दुनिया’ और ‘हिन्दुस्थान समाचार’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करते हुए एक लाख से अधिक समाचार और लेख प्रकाशित किए हैं।इसके अतिरिक्त, प्रो. तिवारी अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़कर गायत्री शक्तिपीठ, बगहा के मुख्य ट्रस्टी भी हैं।

वर्ष 2002 से वे पर्यावरण संरक्षण, यज्ञ आयोजन और आपदा राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उनके प्रकाशित किताबों में 4 प्रमुख पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें प्रश्नगत चम्पारण, गायत्री ध्यान साधना, महानायक मंगल पाण्डेय और भारत के कर्णधार प्रमुख हैं। उनकी एक अन्य पुस्तक हस्त रेखा ज्ञान प्रकाशन प्रक्रिया में है।

प्रो. तिवारी को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कई विश्वविद्यालयों द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका हैं, जिसमें, अटल बिहारी बाजपेयी, डाॅक्टर भीमराव आम्बेडकर, कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हिन्दी रत्न, ज्ञान रत्न, साहित्य ज्ञानाक्षर, पत्रकार श्री सम्मान सम्मलित है, अब तक उन्हें तीन दर्जन से ज्यादा सम्मान प्राप्त हो चुका है।

इस उपलब्धि पर बगहा के शिक्षाविद रत्नलाल नाथानी ,पंकज कुमार, केदार नाथानी, डाॅ. रबिकेश मिश्र, रमेश मिश्र, अधिवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव ,संजीव कुमार सिंह, बिनोद पांडेय , पत्रकार इजरायल अंसारी,महाबीरअग्रवाल ,पत्रकार चन्द्रभूषण शांडिल्य,शिवा तिवारी,माधवेन्द्र पाण्डेय,नरेंद्र पांडेय, निर्भय कुमार, चन्द्रप्रकाश आर्य ,विनय यादव, भाष्कर दिवाकर आदि ने प्रो.तिवारी को बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page