शराब पीने के आरोप में आठ पियक्कड़ गिरफ्तार
सिकरहना। जीतना थाना क्षेत्र के जोलगांवा बॉडर से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल पुष्टि के सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार गिरफ्तार लोगों में जीतना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव निवासी सुखारी कुमार पिता सीता मांझी, अवधेश कुमार पिता राधा राय, झगरू मांझी पिता भूटा मांझी, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के तीनों चंपापुर खास गांव निवासी शर्मा ठाकुर पिता जीउत ठाकुर, रंजन ठाकुर पिता त्रिभुवन ठाकुर, राजू ठाकुर पिता हरकेश ठाकुर, पलनवा थाना क्षेत्र के भलवाहिया गांव निवासी बिट्टू कुमार पिता मुंशी पटेल, नेपाल कोपवा थाना क्षेत्र के इनरबारी बाजार निवासी अमोद पटेल शामिल है।

