नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में इस बार 132 नए सांसद चुने गए

नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में इस बार 132 नए सांसद चुने गए
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में इस बार 132 नए सांसद चुने गए हैं, जो पहली बार संसदीय प्रक्रिया में कदम रखेंगे। नए सांसदों में सबसे बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का है, जिसके 110 सांसद पहली बार संसद में पहुंचे हैं।इनमें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह भी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़े। उन्होंने चार बार सत्ता के शिखर पर बैठे पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को पराजित किया और अब दो तिहाई बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं।

पुराने और स्थापित दलों में भी बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। नेपाली कांग्रेस से 11 नए नेता जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सीपीएन यूएमएल से 4, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से 3 और श्रम संस्कृति पार्टी से 3 नए सांसद संसद में पहुंचे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page