एमजीसीयू के छात्र-छात्राओ ने पोस्ट-बजट आनलाइन वेबिनार में लिया हिस्सा

एमजीसीयू के छात्र-छात्राओ ने पोस्ट-बजट आनलाइन वेबिनार में लिया हिस्सा
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली तथा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “सबका साथ, सबका विकास फुलफिलिंग एस्पिरेशन ऑफ पीपुल” विषयक पोस्ट-बजट आनलाइन वेबिनार में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने आभासी माध्यम से सहभागिता की। वेबिनार में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वेबिनार का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे ऑनलाइन माध्यम (वेबेक्स) पर हुआ। इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में समाज कार्य विभाग, संस्कृत विभाग तथा समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। वेबिनार के प्रथम सत्र में “फाइव यूनिवर्सिटी टाउनशिप”, “गर्ल्स हॉस्टल इन एवरी डिस्ट्रिक्ट फॉर STEM इंस्टीट्यूशन्स” तथा “दिव्यांगजन कौशल योजना” जैसे विषयों पर आभासी माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नीति विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने वेबिनार में हुई चर्चा के संदर्भ में कहा कि इससे विश्वविद्यालय में नई पहलों को आगे बढ़ाने में नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर गांधी भवन के निदेशक प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं तथा दिव्यांगजनों को विशेष सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

प्रो. सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अभ्यास-आधारित शिक्षा का विकास होता है तथा उनमें जागरूकता बढ़ती है। वेबिनार में विशेष रूप से समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनुपम कुमार वर्मा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ और शोधार्थी उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page