भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में मृतकों के आश्रितों को दी गई 2-2 लाख रुपये के चेक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त कर राशि पीड़ित परिजनों को सहायता राशि देने की थी घोषणा
मोतिहारी। राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से घटित दुर्घटना में पूर्वी चम्पारण जिले के 7 निवासियों की मृत्यु हो गई थी, जिसमें हरसिद्धि अंचल के 5, घोड़ासहन अंचल एवं चिरैया अंचल के 1-1 व्यक्ति शामिल थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान की घोषणा की थी। इसी आलोक में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सोमवार को सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने हरसिद्धि अंचल के मृतकों के परिजन नीतू देवी, मीना कुमारी, सेमा देवी, रीता देवी और पिंदा देवी जबकि घोड़ासहन अंचल के देवंती देवी और चिरैया अंचल के शिवजी पासवान को 2-2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यहां जानें की
जिला प्रशासन के सहयोग से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाया गया था और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद पूर्वी चम्पारण के दूरभाष नंबर 06252-242418 पर संपर्क किया जा सकता है।

