चौदह चोरी की बाईक सहित पांच अपराधी गिरफ्तार
-पुलिस की छापेमारी में संगठित गिरोह का खुलासा
मोतिहारी। चौदह चोरी की मोटरसाइकिल सहित फर्जी कागजात , हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट और इंजन – चेचीस नम्बर पंचिंग कर बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने मधुबन और शिवहर के कई इलाकों में रेड कर गिरोह का उद्भेदन किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में घटना का मास्टरमाइंड साहब कुमार और रोहित कुमार मधुबन थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है,इसके अलावा मासी थाना क्षेत्र के और शिवहर के तरियानी के भी अपराधी इस गैंग में शामिल है पुलिस ने उक्त अपराधियों के पास से 14 चोरी की बाइक , नंबर प्लेट सहित चेचिस और इंजन नंबर पंचिंग करने वाले मशीन सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

बताया गया है कि उक्त गैंग संगठित रूप से बाइक की चोरी कर उसकी खरीद बिक्री करती है और बेचने का काम करता है । पुलिस टीम में पकडीदयाल डीएसपी के अलावा मधुबन थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे सहित कई थानों की पुलिस और सशस्त्र बल शामिल थे।

