नेपाल में प्रचंड बहुमत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, अब तक 104 निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत बढ़त

नेपाल में प्रचंड बहुमत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, अब तक 104 निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत बढ़त
Facebook WhatsApp

काठमांडू। प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद देशभर में मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों से संकेत मिल रहा है कि यह चुनाव युवाओं की ऊर्जा और बदलाव की इच्छा से गहराई से जुड़ा हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) मजबूत रूप से उभरती दिखाई दे रही है।प्रारंभिक रुझानों के अनुसार 140 सीटों पर चल रहे मतगणना में आरएसपी अब तक 104 निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत बढ़त बनाए हुए है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों में पार्टी लगभग 120 सीटों पर आगे हो सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि शुरुआती परिणाम नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर संकेत करते हैं, जहां Gen-Z मतदाताओं और युवा पीढ़ी के समर्थन से आरएसपी पारंपरिक सत्ता संरचनाओं को चुनौती देती दिख रही है।

पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने चितवन-2 में बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। वरिष्ठ नेता बालेन शाह झापा-5 में केपी शर्मा ओली (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी)) से आगे हैं। इसी तरह स्वर्णिम वाग्ले तनहुँ-1 में मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं।

काठमांडू में आरएसपी के उम्मीदवार अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, जबकि रंजु दर्शना को काठमांडू-1 से विजेता घोषित किया जा चुका है। पार्टी भक्तपुर, ललितपुर, मोरंग और झापा में भी शुरुआती रुझानों में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। राजधानी के कुल 15 सीटों में से 14 पर आरएसपी के उम्मीदवार आगे दिखाई दे रहे हैं।

वहीं पारंपरिक राजनीतिक दल शुरुआती चरण में कमजोर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। नेपाली कांग्रेस ने मुस्तांग में जीत दर्ज की है, लेकिन फिलहाल केवल 12 निर्वाचन क्षेत्रों में ही बढ़त बनाए हुए है और दोहरे अंक को बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रही है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) इससे भी पीछे है और अभी केवल आठ सीटों पर आगे चल रही है।

इस बीच नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी नौ निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त बनाए हुए है। पार्टी समन्वयक पुष्प कमल दहल ‘प्रचण्ड’ रुकुम पूर्व में सुरक्षित बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सह-अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल रौतहट में कमजोर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।

कुल मिलाकर शुरुआती रुझान नेपाल की राजनीतिक तस्वीर में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी इस चुनाव में प्रमुख ताकत के रूप में उभरती दिखाई दे रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page