दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपालों का बड़ा फेरबदल

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपालों का बड़ा फेरबदल
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, बिहार, नगालैंड, महाराष्ट्र और तेलंगाना में राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के पदों पर व्यापक फेरबदल को मंजूरी दी है।राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

तमिलनाडु में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

नागालैंड में नंदकिशोर यादव को राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में रिक्त हुए पद पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति की गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page