होली पर सुरक्षा ड्यूटी से गायब 37 सिपाही हुए निलंबित,देखे लिस्ट

होली पर सुरक्षा ड्यूटी से गायब 37 सिपाही हुए निलंबित,देखे लिस्ट
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने होली के पूर्व बड़ी कार्रवाई की है।लिहाजा पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है।एसपी ने बिना पूर्व सूचना के होली के विशेष ड्यूटी से गायब रहने वाले 37 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एसपी ने कहा है,कि होली जैसे संवेदनशील पर्व पर नागरिक सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। ऐसे में बिना पूर्व सूचना के कई सिपाही ड्यूटी से फरार पाये गये है,जो एक गंभीर अनुशासनहीनता है। उन्होने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि होली में हुड़दंग, उपद्रव और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। त्योहार को लेकर लगातार गश्त की जा रही है।सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शराबबंदी कानून और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page