मध्य पूर्व तनाव से हवाई सेवा प्रभावित,दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मध्य पूर्व तनाव से हवाई सेवा प्रभावित,दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर रविवार को 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के कारण विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं।

पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर आईजीआईए पर प्रस्थान एवं आगमन से संबंधित क्रमश: 60 और 40 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं।टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस बीच इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा है कि हम मिडिल ईस्ट और आस-पास के इलाकों में हो रहे डेवलपमेंट पर पूरी सावधानी से नजर रख रहे हैं। हम समझते हैं कि यह समय अनिश्चित लग सकता है और हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हर फ़ैसला सावधानी और समझदारी से लिया जा रहा है।

एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली कुछ इंटरनेशनल उड़ानों का अस्थाई निलंबन 2 मार्च की रात 11:59 बजे आईएसटी तक बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए https://goindigo.in/information/flight-cancellations.html पर रद्द की गई फ़्लाइट्स की लिस्ट देखें।

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण देर रात तक भारतीय विमानन कंपनियों की एक मार्च को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page